Home > Health > जमशेदपुर : मंकी पाक्स को लेकर अलर्ट, जिला सर्विलांस अधिकारी ने अस्पताल प्रभारियों को निगरानी का दिया निर्देश

जमशेदपुर : मंकी पाक्स को लेकर अलर्ट, जिला सर्विलांस अधिकारी ने अस्पताल प्रभारियों को निगरानी का दिया निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिले में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर साहिर पाल ने एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक समेत सदर अस्पताल के उपाधीक्षक घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के उपधीक्षक के अलावा बहरागोड़ा, चाकुलिया, मुसाबनी, डुमरिया और पटमदा समेत सभी अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिखकर सतत निगरानी बरतने की बात कही है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों समेत अस्पताल के जिम्मेदारों से कहा गया है कि किसी भी प्रकार के संदेहास्पद मरीज मिलने पर इसकी सूचना जिला सर्विलांस विभाग को दें। मंकीपॉक्स का लक्षण अगर किसी में पाया जाता है तो फौरन सर्विलांस विभाग को सूचित करते हुए मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज सुनिश्चित करें। पत्र में कहा गया है कि मंकीपॉक्स नामक बीमारी दुनिया के 72 देशों में फैल चुकी है।

You may also like
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply