Home > Crime > जमशेदपुर : धतकीडीह में कांग्रेस नेता पर फायरिंग करने वाले बदमाश आकाश सिंह उर्फ बाटला गिरफ्तार, देसी पिस्टल व रिवाल्वर बरामद+ वीडियो

जमशेदपुर : धतकीडीह में कांग्रेस नेता पर फायरिंग करने वाले बदमाश आकाश सिंह उर्फ बाटला गिरफ्तार, देसी पिस्टल व रिवाल्वर बरामद+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में 15 जुलाई की शाम कांग्रेस के नेता इकबाल पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में सलमान गैंग की रीढ कहे जाने वाले सोनारी के कुम्हार पाड़ा के रहने वाले शातिर बदमाश आकाश सिंह उर्फ बाटला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो देशी पिस्टल और एक सिक्स राउंड का रिवाल्वर और 11 कारतूस बरामद किया है। इसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। आकाश सिंह उर्फ बाटला मूल रूप से बिहार के भोजपुर के शाहपुर का रहने वाला है। एसएसपी प्रभात कुमार ने साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आकाश सिंह उर्फ बाटला पर सोनारी में पांच और बिष्टुपुर थाने में दो के पहले से चल रहे हैं। बताते हैं कि आकाश बाटला का बिष्टुपुर धतकीडीह के लिए सोनारी, कदमा आदि इलाके में आतंक है। वह किसी भी रेस्टोरेंट में मुफ्त भोजन करता है और लोगों से रंगदारी वसूल रहा है। माना जा रहा है कि आकाश सिंह बाटला की गिरफ्तारी से इलाके के लोगों को राहत मिलेगी। पुलिस इस मामले में इससे पहले सलमान गैंग के 12 बदमाशों को जेल भेज चुकी है।

SSP प्रभात कुमार
You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply