Home > Jamshedpur > आजाद नगर थाना शांति समिति के सदस्य मास्टर मोहिउद्दीन का कानपुर में निधन

आजाद नगर थाना शांति समिति के सदस्य मास्टर मोहिउद्दीन का कानपुर में निधन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना शांति समिति के सदस्य मास्टर मोहिउद्दीन का कानपुर में निधन हो गया। वह एक जरूरी काम से काम पर गए हुए थे। मास्टर मोहिउद्दीन इस्लामिक कैरियर सर्किल के फाउंडर चेयरमैन थे। उन्होंने आजाद नगर इलाके में तालीम की रोशनी फैलाने का काफी अभियान चलाया है। वह बच्चों की फीस खुद देते थे। बच्चों को ड्रेस और पढ़ने लिखने की सामग्री भी देते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही आजाद नगर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढें – मानगो में नगर निगम की टीम ने छापामारी कर जब्त की 10 किलो प्लास्टिक, वसूला 10 हजार 400 रुपए जुर्माना

आजाद नगर में एक शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में फिरोज आलम, परवेज, असलम रब्बानी, शाहिद, एजाज अंसारी, अजीज हसनैन आदि ने शिरकत की और मरहूम के हक में दुआ की।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply