न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के उलियान के रहने वाले एक व्यक्ति निखिल चंद्र के खाते से फास्टटैग अधिकारी बनकर एक साइबर ठग ने साढ़े चार लाख रुपए उड़ा दिया है। निखिल चंद्र ने बताया कि वह फास्टैग कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर ढूंढ रहे थे। तभी उनके फोन पर एक कॉल आई और उसने खुद को आईडीबीआई का फास्टटैग अधिकारी बताया। उसने कहा कि वह उनके फास्टटैग को रिचार्ज कर देगा।
यह भी पढें – सीतारामडेरा के भालूबासा हरिजन स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा के अपहरण का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
उसने एक लिंक भेजा। लिंक खोलने पर निखिल ने पेज को भर दिया तो उनके खाते से दो बार में 4 लाख 50000 रुपए कटने का मैसेज आया। उन्होंने मामले की शिकायत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और साइबर थाने में की है। साइबर पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।




