Home > Crime > मानगो के गांधी मैदान में जय महाकाल सेवा संघ के आयोजन की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराने की मांग, ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान बोले अब ईद, बकरीद व जनाजे की नमाज भी पढ़ने दे प्रशासन

मानगो के गांधी मैदान में जय महाकाल सेवा संघ के आयोजन की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराने की मांग, ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान बोले अब ईद, बकरीद व जनाजे की नमाज भी पढ़ने दे प्रशासन

जमशेदपुर : मानगो के गांधी मैदान में जय महाकाल सेवा संघ के भजन संध्या के कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वह इस भजन सम्मेलन का स्वागत करते हैं। भजन सम्मेलन हो। लेकिन यह कार्यक्रम सनातन धर्म की आबादी के बीच हो। उन्होंने कहा कि भाड़े की भीड़ जुटाकर नेता गीरी करने वालों की नियत अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे जमशेदपुर के मैदान को छोड़कर गांधी मैदान के उस क्षेत्र की तरफ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जहां से मात्र 30 फीट की दूरी पर मस्जिद है। ऐसे में मगरिब और ऐशा की नमाज पढ़ने में दिक्कत होगी। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया की लाउडस्पीकर का चोंगा मस्जिद की तरफ ना हो। ऐसा आयोजनकर्ता को निर्देश दिया जाए। बाबर खान ने कहा कि जिला प्रशासन ने जल्दबाजी में इस कार्यक्रम की अनुमति दी है। भजन कार्यक्रम मानगो गांधी मैदान में दुर्गा पूजा स्थल की तरफ भी किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले भजन और गानों पर रोक लगाई जाए।

इसे भी पढ़ें – सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड से साइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग