Home > Business > महिंद्रा XUV 7XO की प्री-बुकिंग 15 दिसंबर से, 21 हजार में सुरक्षित होगा अर्ली बुकिंग नंबर

महिंद्रा XUV 7XO की प्री-बुकिंग 15 दिसंबर से, 21 हजार में सुरक्षित होगा अर्ली बुकिंग नंबर

Ranchi: देश की अग्रणी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने अपनी नई हाई-टेक और प्रीमियम एसयूवी XUV 7XO की प्री-बुकिंग (Ranchi Vehicle Market) शुरू करने की घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक, 15 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से ग्राहक इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी की प्री-बुकिंग करा सकेंगे।

प्री-बुकिंग के तहत ग्राहक 21,000 रुपये की राशि जमा कर अर्ली बुकिंग सीक्वेंस सुनिश्चित कर पाएंगे। यह सुविधा झारखंड समेत देशभर के सभी अधिकृत महिंद्रा डीलरशिप और कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी।

महिंद्रा XUV 7XO को पेट्रोल और डीज़ल—दोनों इंजन विकल्पों में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राहक मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में से अपनी पसंद का चयन (Ranchi Vehicle Market) कर सकेंगे। प्री-बुकिंग के समय ग्राहक अपनी पसंदीदा डीलरशिप, ईंधन प्रकार और ट्रांसमिशन चुनने का विकल्प भी पाएंगे।

इसे भी पढ़ें – क्रोमा ने रांची में खोला पहला स्टोर, लॉन्च पर 35% तक की छूट

कंपनी ने बताया कि XUV 7XO को एक प्रीमियम, फ्यूचर-रेडी और टेक्नोलॉजी से लैस SUV के रूप में विकसित किया गया है, जो सेगमेंट में नए मानक स्थापित करेगी। प्री-बुकिंग और अपडेट्स के लिए महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी एक्टिव किया गया है।

You may also like
Jharkhand Buisness : Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च, 9.99 लाख रुपये से शुरू कीमत; सीएनजी में भी मिलेगा टर्बो इंजन का दम
महिंद्रा XUV 3XO का नया वेरिएंट लॉन्च, 9.39 लाख में शुरुआत; 10 लाख से कम में पैनोरमिक सनरूफ
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply