Home > Business > महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Ranchi (Jharkhand) : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 3.5 टन से कम क्षमता वाले हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) सेगमेंट में अपनी वीरो रेंज का विस्तार किया है। कंपनी ने नई वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी और अपग्रेडेड वीरो डीजल को बाजार (Jharkhand Vehicle Market) में उतारा है। दोनों मॉडल कारोबारियों की माल ढुलाई जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

सितंबर 2024 में पेश की गई वीरो, महिंद्रा के भारत में विकसित अर्बन प्रॉस्पर प्लेटफॉर्म (यूपीपी) पर आधारित है। यह मल्टी-एनर्जी मॉड्यूलर कमर्शियल व्हीकल प्लेटफॉर्म है, जिस पर अलग-अलग ईंधन विकल्पों वाले वाहन तैयार किए (Jharkhand Vehicle Market) जाते हैं।

शहरी माल ढुलाई के लिए नई वीरो सीएनजी

नई वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी को खासतौर पर शहरों में माल ढुलाई और डिलीवरी के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1.1 टन पेलोड क्षमता और 2,900 मिमी यानी करीब 9.5 फीट का कार्गो डेक मिलता है। 5.1 मीटर के टर्निंग रेडियस के कारण संकरी शहरी सड़कों पर भी इसे चलाना आसान होने का दावा किया गया है।

इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, जो 48.5 किलोवाट पावर और 98 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार, इसका एआरएआई प्रमाणित माइलेज 21.4 किमी प्रति किलोग्राम है। पेट्रोल-सीएनजी को मिलाकर इसकी ड्राइविंग रेंज 450 किलोमीटर से अधिक बताई गई है।

वीरो सीएनजी को एफएमसीजी, फल-सब्जी, ई-कॉमर्स, पार्सल और कूरियर डिलीवरी जैसे कारोबारों के लिए उपयोगी बनाया गया है।

 डीजल मॉडल में नए फीचर और कनेक्टिविटी

अपग्रेडेड वीरो डीजल में 26.03 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो, मल्टी-लैंग्वेज वॉयस कमांड और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं। केबिन में हीटर वाला एसी, रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट, फ्लैट-फोल्ड सीट, डोर आर्मरेस्ट और डी+2 सीटिंग की सुविधा भी मिलती है।

कंपनी की आईमैक्स कनेक्टिविटी में 50 से अधिक फीचर दिए गए हैं। इनमें रिमोट एसी, व्हीकल ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, रूट प्लानिंग और फ्यूल ट्रैकिंग शामिल हैं। सभी वेरिएंट में पावर विंडो और फास्ट चार्जिंग पोर्ट को स्टैंडर्ड रखा गया है।

 कीमत और उपलब्धता.   मॉडल  एक्स-शोरूम कीमत

वीरो 1.1 एक्सएक्सएल, सीएनजी, ₹8.25–8.55 लाख

अपग्रेडेड वीरो, डीजल, 8.29–9.45 लाख

कंपनी के अनुसार, डीजल मॉडल 8 सितंबर और सीएनजी मॉडल 20 सितंबर से उपलब्ध होंगे। पेस्टल रिवरसैंड रंग (सीएनजी) और ग्रे रंग (डीजल) के लिए 5,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

इसे भी पढ़ें – गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply