Ranchi (Jharkhand) : नए साल 2026 के स्वागत से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों की खरीदारी के लिए क्रोमा ने ग्राहकों को शानदार मौका दिया है। भारत के भरोसेमंद ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा (Ranchi Electronics Market) ने अपनी क्रोमटैस्टिक दिसंबर सेल की शुरुआत कर दी है। यह विशेष सेल 15 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक झारखंड समेत देशभर के सभी क्रोमा स्टोर्स (Ranchi Electronics Market) पर चलेगी।
इस सेल के जरिए ग्राहकों को 2025 की आखिरी अपग्रेड विंडो मिल रही है, ताकि वे नए साल से पहले अपने घर और लाइफस्टाइल को अपग्रेड कर सकें। स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन और एयर कंडीशनर पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
स्मार्टफोन कैटेगरी में आईफोन 16 की शुरुआती कीमत 40,990 रुपये, आईफोन 15 सिर्फ 36,490 रुपये, सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 69,999 रुपये से और सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
लैपटॉप सेगमेंट में मैकबुक एयर M4 55,911 रुपये से, नेक्स्ट जेन एआई पीसी 47,710 रुपये से और 3050 जीएफएक्स गेमिंग लैपटॉप 64,950 रुपये से खरीदे जा सकते हैं।
टीवी रेंज में 75 इंच सैमसंग स्मार्ट यूएचडी टीवी 62,990 रुपये से, 55 इंच क्रोमा यूएचडी गूगल टीवी 29,990 रुपये से और 43 इंच क्रोमा गूगल टीवी 18,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें – पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू
घरेलू उपकरणों में क्रोमा 7.5 किलो टॉप लोड वाशिंग मशीन 14,990 रुपये से, सैमसंग 7 किलो टॉप लोड वाशिंग मशीन 16,417 रुपये से और एलजी 7 किलो फ्रंट लोड वाशिंग मशीन 29,350 रुपये से मिल रही है। वहीं वोल्टास 1.5 टन 3 स्टार इन्वर्टर एसी 29,019 रुपये से और हायर 1.5 टन 5 स्टार इन्वर्टर एसी 34,161 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
इन्फिनिटी रिटेल लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि दिसंबर का महीना घर और लाइफस्टाइल को नया रूप देने का सबसे उपयुक्त समय होता है। क्रोमटैस्टिक दिसंबर सेल के जरिए ग्राहकों को चुनिंदा उत्पादों पर भारी छूट, आकर्षक बैंक ऑफर्स और आसान ईएमआई की सुविधा दी जा रही है। यह सेल देशभर के सभी क्रोमा स्टोर्स पर लागू है। ऑफर्स स्टॉक की उपलब्धता, एक्सचेंज वैल्यू और चुनिंदा बैंकों पर निर्भर हैं।




