Home > Business > क्रोमा ने रांची में खोला पहला स्टोर, लॉन्च पर 35% तक की छूट

क्रोमा ने रांची में खोला पहला स्टोर, लॉन्च पर 35% तक की छूट

Ranchi : टाटा समूह के इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल ब्रांड Croma, Electronics, Retail ने झारखंड की राजधानी रांची में अपना पहला (Ranchi Croma Store) स्टोर शुरू कर दिया है। कांके रोड स्थित एडोनिस क्लाउड9 परिसर में खुला यह 6,598 वर्ग फुट का स्टोर शहरवासियों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और पर्सनलाइज्ड रिटेल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

कंपनी के मुताबिक, रांची का यह (Ranchi Croma Store) स्टोर झारखंड में विस्तार की दिशा में अहम कदम है और अब राज्य में क्रोमा के दो स्टोर हो गए हैं। यह नया आउटलेट व्यस्ततम व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र में स्थित है और न्यूक्लियस मॉल के पास होने के कारण ग्राहकों के लिए सुविधाजनक रहेगा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में श्री अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन, भक्ति और समाज एकता का दिखा अद्भुत नजारा+VDO

इन्फिनिटी रिटेल लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि रांची जैसे तेजी से बढ़ते शहर में स्टोर खोलना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है। यहां युवा प्रोफेशनल्स से लेकर परिवार तक सभी को नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक्स और भरोसेमंद सेवाएं मिलेंगी।

लॉन्च के मौके पर क्रोमा ने चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स पर 35 प्रतिशत तक की छूट की घोषणा की है, जो 21 अक्टूबर तक स्टॉक रहने तक उपलब्ध रहेगी। स्टोर हर दिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply