Jamshedpur : टाटा समूह की कंपनी और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा ने आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक क्रोमा स्टोर, क्रोमा डॉट कॉम, टाटा न्यू ऐप और बिगबास्केट के जरिए प्री-बुकिंग कर सकते हैं। स्टोर पर 5,000 रुपये देकर, जबकि ऑनलाइन पूरी राशि का भुगतान कर बुकिंग (Jamshedpur Electronics ) की जा सकेगी। ग्राहकों को 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। नई प्रो सीरीज में ए20 प्रो चिप, एप्पल का सी2 वायरलेस मॉडेम और फिजिकल वेरिएबल अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल फ्यूजन मुख्य कैमरा दिया गया (Jamshedpur Electronics ) है। प्री-बुकिंग 200 से अधिक शहरों में क्रोमा के 560 से ज्यादा स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा एप्पल वॉच सीरीज 12, एप्पल वॉच अल्ट्रा 4 और एयरपॉड्स की भी स्टोर पर 2,000 रुपये में प्री-बुकिंग की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें:Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
क्रोमा स्टोर पर आईफोन 17 प्रो 256 जीबी मॉडल 69,990 रुपये और 512 जीबी मॉडल 88,490 रुपये में उपलब्ध है। आईफोन 17 प्रो मैक्स के 256 जीबी मॉडल की कीमत 74,990 रुपये और 512 जीबी मॉडल की कीमत 94,990 रुपये है। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये तक कैशबैक और पुराने आईफोन पर एक्सचेंज वैल्यू का लाभ भी दिया जा रहा है। आईफोन 15 प्रो पर 44,500 रुपये तक और 15 प्रो मैक्स पर 53,000 रुपये तक एक्सचेंज वैल्यू के साथ 12,000 रुपये तक अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिलेगा।




