Home > Crime > कपाली के डोबो स्थित शराब की दुकान से पौने पांच लाख रुपए कीमत की शराब चोरी, प्राथमिकी दर्ज

कपाली के डोबो स्थित शराब की दुकान से पौने पांच लाख रुपए कीमत की शराब चोरी, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली के डोबो स्थित शराब की दुकान के गोदाम में चोरी हुई है। शराब के दुकान के कर्मियों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई जब वो लोग दुकान पर पहुंचे। देखा कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है। देखने पर पता चला कि शराब की बोतलें गायब हैं। 4 लाख 75 हजार रुपए कीमत की शराब की बोतलें गायब हैं। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। कपाली ओपी के प्रभारी सुनील भोक्ता ने बताया कि दुकान के मैनेजर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
मानगो में एक घर की आलमारी से डेढ़ लाख का सोना गायब, पड़ोसी महिला पर एफआईआर
बोड़ाम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़, अराजक तत्वों पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
जमशेदपुर में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, स्वर्णरेखा नदी क्षेत्र से वाहन जब्त

Leave a Reply