Home > Crime > कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 5 में इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, टीएमएच में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 5 में इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, टीएमएच में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 5 में जयप्रकाश नगर के रहने वाले इंटर के छात्र 18 वर्षीय शुभम पाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार की सुबह उसके कमरे में गमछे से छत में लगी पाइप से लटकते हुए मिला। बहन ने शव देखने के बाद शोर मचाया तो मां अंजना पाल भी वहां पहुंच गई। फौरन शुभम पाल को उतारकर टीएमएच ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुभम चाईबासा टाटा कॉलेज में विज्ञान संकाय से इंटर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply