Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई (Jamshedpur Illegal Mining) की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला खनन टास्क फोर्स ने स्वर्णरेखा नदी क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों पर गहन छापेमारी अभियान चलाया।
जांच के दौरान बिना वैध परिवहन चालान के अवैध रूप से बालू ले जा रहे वाहन संख्या JH05CP 3338 को जब्त (Jamshedpur Illegal Mining) किया गया। जब्त वाहन को बिरसानगर थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया है तथा संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
इसे भी पढ़ें – मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का जमशेदपुर में सड़क पर उतरकर विरोध, आमबगान से डीसी कार्यालय तक जुलूस+VDO
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन, बालू परिवहन और भंडारण में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।




