Home > Crime > मानगो में एक घर की आलमारी से डेढ़ लाख का सोना गायब, पड़ोसी महिला पर एफआईआर

मानगो में एक घर की आलमारी से डेढ़ लाख का सोना गायब, पड़ोसी महिला पर एफआईआर

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में एक घर की आलमारी के लॉकर से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात गायब होने का मामला (Mango Theft) सामने आया है। घर की मालकिन जीनत उर्फ निशा की शिकायत पर मानगो थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 की है। कमर अशरफ अहमद की पत्नी जीनत उर्फ निशा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उन्होंने किसी काम से आलमारी (Mango Theft) का लॉकर खोला तो उसमें रखे सोने के जेवरात गायब मिले। गायब जेवरात में सोने की दो अंगूठियां और एक चेन शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्हें रोड नंबर 14 में किराए पर रहने वाले उमर की पत्नी सलीमन बीबी पर शक है। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को सलीमन बीबी उनके घर आई थीं और उनके बाद घर पर कोई अन्य व्यक्ति नहीं आया। हालांकि, यह आरोप फिलहाल शिकायतकर्ता के संदेह पर आधारित है और पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News: परसुडीह में एसी ब्लास्ट के बाद फ्लैट में लगी भीषण आग, लोगों ने तोड़ा दरवाजा और बचाई जान

पुलिस के सामने यह सवाल भी है कि यदि जेवरात आलमारी के लॉकर में रखे थे, तो वे कैसे गायब हुए और वहां तक किसकी पहुंच थी। इस मामले में अन्य संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की असलियत और आरोपी के संबंध में स्थिति साफ हो पाएगी।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन

Leave a Reply