Home > Crime > बागबेड़ा के सीपी टोला का रहने वाला किशोर घर से लापता, परिजनों को अपहरण का शक

बागबेड़ा के सीपी टोला का रहने वाला किशोर घर से लापता, परिजनों को अपहरण का शक

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा सीपी टोला का रहने वाला 13 वर्षीय हर्ष वर्मा लापता हो गया है। हर्ष की मां सुशीला देवी का कहना है कि उनके बेटे का अपहरण किया गया है। घर के लोगों को हर्ष के एक सहपाठी पर शक है। हर्ष की मां ने पुलिस को बताया है कि हर्ष का सहपाठी उसे जान से मारने की धमकी देता था। शनिवार को फोन कर उसने धमकी दी थी। इसके बाद रविवार को हर्ष वर्मा अपने घर से यह कह कर निकाला था कि दोस्तों के साथ मिलकर आता हूं। इसके बाद वापस नहीं लौटा। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – जुगसलाई में नरभे राम हंसराज इंग्लिश स्कूल की ऑटो हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन छात्र घायल

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा