Home > Crime > पति के साथ अस्पताल जा रही महिला को हेलमेट के नाम पर परेशान करने वाला एएसआई सस्पेंड, लगा था ₹50 रिश्वत लेने का आरोप

पति के साथ अस्पताल जा रही महिला को हेलमेट के नाम पर परेशान करने वाला एएसआई सस्पेंड, लगा था ₹50 रिश्वत लेने का आरोप

जमशेदपुर : परसुडीह की रहने वाली महिला मीरा देवी को रात अन्ना चौक के पास रोक कर उनसे हेलमेट न पहनने पर फाइन के नाम पर परेशान करने वाले एएसआई को एसएसपी प्रभात कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। ऐसा ही राजकुमार यादव पर ₹50 रिश्वत लेने का भी आरोप लगा था। मीरा देवी ने मामले की शिकायत एसएसपी प्रभात कुमार से की थी। मीरा देवी ने एसएसपी को बताया था कि 26 अगस्त को वह अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर टाटा मोटर्स में भर्ती अपनी बेटी से मिलने जा रही थी। उसके पति ने हेलमेट पहन रखा था। लेकिन, मीरा देवी ने हेलमेट नहीं पहना था। इस पर अन्ना चौक के पास एएसआई राजकुमार यादव ने उन्हें रोक लिया और उनसे फाइन की मांग की। जब उन्होंने ₹50 उस अधिकारी को दिया। तब उन्हें जाने दिया। एसएसपी प्रभात कुमार ने इस मामले की जांच कराई है। हालांकि, रिश्वत लेने की बात सामने नहीं आई है। लेकिन महिला को परेशान करने के लिए एएसआई को सस्पेंड किया गया है।

इसे भी पढ़ें – घाटशिला में एक व्यक्ति का लोगों ने किया सामाजिक बहिष्कार डीसी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश, साकची में डीसी ऑफिस में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने लगाया जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply