Home > Jamshedpur > Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह के होटल दयाल के बेसमेंट में अवैध तरीके से चल रहे रेस्टोरेंट पर जेएनएसी ने चलाया बुलडोजर, पार्किंग में किया तब्दील

Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह के होटल दयाल के बेसमेंट में अवैध तरीके से चल रहे रेस्टोरेंट पर जेएनएसी ने चलाया बुलडोजर, पार्किंग में किया तब्दील

जमशेदपुर: साकची में बीजेपी के नेता नीरज सिंह के होटल दयाल के बेसमेंट में अवैध तरीके से रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था. बेसमेंट में नक्शा विचलन कर यह अवैध रेस्टोरेंट बनाया गया था। इस संबंध में साल 2011 से ही जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की तरफ से नोटिस जारी करने का काम लगातार चल रहा था. मगर, होटल दयाल के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह ने बेसमेंट में चल रहे अवैध व्यावसायिक गतिविधि को बंद नहीं किया था. यहां लगातार अवैध व्यावसायिक गतिविधि चालू थी. अब हाईकोर्ट के आदेश पर जेएनएसी ने कार्रवाई शुरू कर दी है. सोमवार को जेएनएसी के अधिकारी एसडीओ पारुल सिंह के साथ बुलडोजर लेकर होटल दयाल पहुंचे और रेस्टोरेंट को तोड़ दिया. जेएनएसी के अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट को खाली करा दिया गया है. इसको पार्किंग में बदल दिया गया है। जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि होटल दयाल के बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट को हटा दिया गया है. यहां रैंप का निर्माण किया जाएगा. ताकि बेसमेंट में वाहन आसानी से जा सकें. उन्होंने सभी व्यवसायिक इमारतों के मालिकों से अपील की कि वह अपने बेसमेंट में नक्शे में स्वीकृति के अनुसार पार्किंग बना लें। वहां अगर अवैध व्यावसायिक गतिविधि चल रही है तो उसे बंद कर दें। वरना बुलडोजर लगाकर बेसमेंट में हुए अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा. एसडीओ पारुल सिंह ने भी सभी इमारत के मालिकों से अपील की है कि वह जेएनएसी से पारित नक्शे के हिसाब से ही इमारत में निर्माण करें. जो अवैध निर्माण है या नक्शा विचलन है उसको हटा दें. वरना जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि सभी इमारत में पार्किंग की जगह का व्यवसायिक इस्तेमाल होने से साकची और बिष्टुपुर में पार्किंग की समस्या गंभीर हो गई है. इसीलिए इस पर कार्रवाई किया जाना जरूरी है. एसडीओ ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हो रही है. कार्रवाई करने के बाद हाई कोर्ट में एफिडेविट दाखिल करना है.


होटल मालिक ने बुलडोजर देख लगा दिया पार्किंग का पोस्टर
होटल दयाल के ओनर बीजेपी नेता नीरज सिंह जेएनएसी और जिला प्रशासन की नोटिस की बार-बार अवहेलना कर रहे थे। उन्हें कई बार नोटिस दी गई। कई बार कहा गया कि वह अपने रेस्टोरेंट को पार्किंग में तब्दील कर लें. बेसमेंट में व्यवसायिक गतिविधि ना चलाएं। क्योंकि, उनके नक्शे में बेसमेंट में पार्किंग स्वीकृत है। लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे थे. सोमवार को जैसे ही नीरज सिंह ने बुल्डोजर देखा वैसे ही उनकी समझ में आ गया कि बेसमेंट में रेस्टोरेंट नहीं पार्किंग होनी चाहिए। उन्होंने पार्किंग का पोस्टर बनवाया और बेसमेंट के ऊपर लगा दिया। ताकि लोगों को लगे कि उनके बेसमेंट में रेस्टोरेंट नहीं चल रहा था. यह पार्किंग है.

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply