Home > Education > Jamshedpur: मानगो में एपीजेए कलाम हाईस्कूल में मनाया गया मदर्स डे

Jamshedpur: मानगो में एपीजेए कलाम हाईस्कूल में मनाया गया मदर्स डे

जमशेदपुर: मानगो के कालिकानगर स्थित एपीजेएकलाम हाई स्कूल व इंटर कॉलेज के प्रांगण में मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें माताओं के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम मदर्स डे के बारे में उपस्थित सभी माताओं को इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई। महिलाओं के बीच गोलगप्पा, बिस्किट, रैम्प वाक, म्यूजिकल चेयर, फिल्मी गाना व सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रुखसाना परवीन, सना परवीन, चंचला प्रमाणिक, फरजाना परवीन, विद्या देवी, रानी सिंह, सरस्वती देवी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मोहम्मद ताहिर हुसैन व डॉक्टर अफरोज शकील ने बच्चों को मां के सम्मान व आदर करने पर जोर देते हुए कहा कि मां ही बच्चों का प्रथम पाठशाला है। बच्चे मां के बताए हुए रास्ते पर चलकर उच्चतम सफलता प्राप्त कर सकते हैं एवं समाज की उन्नति पर अपनी भागीदारी दे सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रफत आरा, झुंपा पोद्दार, अंसार आलम, राहत परवीन, जीनत, रजिया बेगम, अनु मंडल, एकता सिंह लुबिना अफरोज आलम, सुनील पांडे समेत काफी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply