सीसीटीवी में पांच संदिग्ध कैद, ढाई साल पहले भी हो चुकी है इसी घर में चोरी
Potka (Jharkhand) : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित हृदय नगर में रविवार देर रात चोरों ने अधिवक्ता जावेद जमाल के घर को निशाना (Kovali Haldipokhar Theft) बनाया। चोर घर के बाहर लगी ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखे गोदरेज का ताला तोड़कर करीब 16 लाख रुपये के जेवरात और 95 हजार रुपये नकद लेकर फरार ( Kovali Haldipokhar Theft) हो गए। चोरी की घटना घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
अधिवक्ता जावेद जमाल के अनुसार, रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोर घर में घुसे। लगभग 3:10 बजे उनकी नींद खुली तो आंखों में तेज जलन महसूस हुई। पानी से आंखें धोने के बाद जब वह हॉल में पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। घर का मुख्य गेट भी खुला देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल अपने माता-पिता को जगाया। जांच करने पर पिता के कमरे में रखा गोदरेज टूटा मिला और उसमें रखे जेवरात व नकदी गायब थी।
घटना की सूचना मिलते ही कोवाली पुलिस सुबह करीब चार बजे मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में करीब पांच संदिग्ध घर के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।
इसे भी पढ़ें – एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
जावेद जमाल ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले भी उनके घर में चोरी हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की
है।




