Home > Crime > एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत

एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत

मानगो के चन्द्रवती नगर के रहने वाले थे मृतक, कारोबार के काम से बारीडीह गए थे पिता-पुत्र

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको सिग्नल के पास रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र की पहचान (Sidgora Accident) हो गई है। मृतकों की पहचान मानगो एनएच-33 स्थित चन्द्रवती नगर के गोपाल नगर निवासी दीपा राम और उनके 13 वर्षीय बेटे यश के रूप में हुई है। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यश मानगो स्थित ब्लू बेल्स स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। वह परिवार में मंझला बेटा था। वहीं, दीपा राम डिमना चौक के पास मार्बल का कारोबार करते थे। बताया गया कि रविवार को दीपा राम अपने बेटे यश के साथ मार्बल के काम के सिलसिले में बारीडीह गए थे।

काम खत्म करने के बाद दोनों लाल रंग की डियो स्कूटी से मानगो स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लिट्टी चौक की ओर से एग्रिको सिग्नल की तरफ जा रही एक बड़ी गाड़ी ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता-पुत्र की घटनास्थल (Sidgora Accident) पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने पर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें – मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और हादसे में शामिल वाहन की जांच कर रही है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply