Home > Crime > Jamshedpur: मानगो के सहारा सिटी के पास युवकों ने घर में घुसकर दो भाइयों को हॉकी व बेस बैट से मारकर किया मरणासन्न, पुलिस से शिकायत

Jamshedpur: मानगो के सहारा सिटी के पास युवकों ने घर में घुसकर दो भाइयों को हॉकी व बेस बैट से मारकर किया मरणासन्न, पुलिस से शिकायत

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के पास दबंग युवकों ने दो भाइयों शब्बर आलम और यासमीन आलम पर बेस बैट और हॉकी से हमला कर दिया। इन दोनों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। शब्बर आलम का सर फट गया है। यासमीन आलम को युवकों ने तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। यासमीन आलम दया की भीख मांगता रहा। लेकिन, युवकों ने उस पर रहम नहीं किया। दोनों युवकों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। शब्बर आलम ने बताया कि उसका छोटा भाई यासमीन आलम कपड़ा प्रेस कराने के लौट रहा था। तो आगे चल रही बाइक उससे टकरा ना जाए। इसलिए हार्न मारा। लेकिन आगे चल रही बाइक पर जो युवक था वह दबंग युवक था। उसने हार्न मारने पर यासमीन को गाली दी और अपनी बाइक यासमीन की गाड़ी के बराबर में करके उसकी बाइक पर कई बार लात मारी।

यासमीन किसी तरह घर पहुंचा। तब तक दबंग युवक ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया था और यासमीन के घर पर चढ़कर गाली गलौज करने लगा। यासमीन का भाई शब्बर आलम बाहर निकाला तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शब्बर आलम के सर पर हाकी और बेस बैट से हमला कर दिया गया। इससे उसका सर फट गया। घर में घुसकर यासमीन आलम को युवक बाहर खींच ले लाए और उसको तब तक पीटा जब तक वह मरणासन्न नहीं हो गया। यासमीन आलम जब बेहोश हो गया तब हमलावर वहां से भाग निकले। बताते हैं कि हमलावर पीड़ितों को धमकी दे रहे हैं कि अगर पुलिस में केस किया तो अंजाम और बुरा होगा। इसके चलते पीड़ित दोनों भाई डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि हमलावरों का मानगो में आतंक है.

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply