Home > Jamshedpur > Gurabanda: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के चुआसोल चेक नाका पर एक व्यक्ति के बैग से बरामद हुई 98 हजार 460 रुपए की नकदी, पुलिस ने किया जब्त

Gurabanda: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के चुआसोल चेक नाका पर एक व्यक्ति के बैग से बरामद हुई 98 हजार 460 रुपए की नकदी, पुलिस ने किया जब्त

जमशेदपुर: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के चुआसोल चेकनाका पर एक व्यक्ति के बैग से 98 हजार 460 रुपए की नकदी बरामद हुई। इस नकदी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गुड़ाबांदा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि चुआसोल चेक नाका पर बहरागोड़ा के एक व्यक्ति हेमंत कुमार सेठी को रोका गया। वह ओडिशा जा रहा था। उसके बैग से नकदी बरामद हुई। नकदी के बारे में वह कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सका। इसलिए नकदी को जब्त कर लिया गया और उच्च अधिकारियों को उसकी जानकारी दे दी गई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंतर राज्यीय चेक नाका पर चेकिंग की जा रही है।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply