Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद का पर्व, मानगो के ईदगाह मैदान समेत विभिन्न मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज

Jamshedpur: जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद का पर्व, मानगो के ईदगाह मैदान समेत विभिन्न मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज

जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार को आपसी एकता और भाईचारे का महापर्व शांति एवं सौहार्द के साथ ईद मनाई जा रही है. ईद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट है. जमशेदपुर के मानगो ईदगाह मैदान, आमबगान मैदान ,साकची जामा मस्जिद,धतकीडीह और मानगो ईदगाह मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की. मानगो के ईदगाह मैदान में हज़ारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की.

मौलाना ने ईद की नमाज अदा कराई. नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाई दी. ईद को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया.ईद के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस संबंध में पेश इमाम ने कहा कि लगातार 30 दिनों रोजा रखने के बाद ईद के चांद का दीदार के साथ मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद आज मनाया जा रहा है.

इस अवसर पर सुबह विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की गई. इस दौरान समाज के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की गई. नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई. एकता और आपसी भाईचारे का यह महान पर्व सब लोग खुशी के साथ मना रहे है.उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पूरा सहयोग रहा है.

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन

Leave a Reply