Home > Crime > Jamshedpur: मानगो के बालीगुमा गायत्री होम्स का किशोर आठ दिन से लापता, नहीं मिला कोई सुराग+ वीडियो

Jamshedpur: मानगो के बालीगुमा गायत्री होम्स का किशोर आठ दिन से लापता, नहीं मिला कोई सुराग+ वीडियो

भाजपा नेता विकास सिंह व परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई तलाश करने की गुहार

जमशेदपुर: मानगो एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में गायत्री होम्स के रहने वाले संजीव कुमार गुप्ता का इकलौता बेटा कौशिक गुप्ता 12 दिसंबर से अपने घर से लापता है। वह सुबह 8:30 बजे ट्यूशन पढ़ने की बात कह कर अपने घर से बैग लेकर निकला था लेकिन उसके बाद घर लौट कर नहीं आया। कौशिक सीतारामडेरा हाई स्कूल का विद्यार्थी है। परिजन जब व कौशिक का पता लगाने विद्यालय पहुंचे तो पता चला कि कि छात्र एक दिन पहले ही टीसी ले चुका है और अब विद्यालय दोबारा नहीं आने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी एमजीएम थाना को दी। एमजीएम थाना पुलिस ने कौशिक का मोबाइल ट्रैक किया तो उसका लोकेशन रांची मिला। दूसरे दिन कौशिक का लोकेशन हावड़ा में मिला।परिजन एमजीएम थाना के सिपाही के साथ हावड़ा गए लेकिन वहां कौशिक का कुछ आता पता नहीं चला। बाद में कौशिक का लोकेशन वाराणसी के अस्सी घाट का बता रहा था। कौशिक के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है । कौशिक के पिता ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी। इसके बाद कौशिक के परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह एसएसपी कार्यालय पहुंचे और ग्रामीण एसपी से मिलकर मामले की जानकारी दी। विकास सिंह ने ग्रामीण एसपी से मोबाइल लोकेशन के आधार पर संबंधित थाने को बोलकर कौशिक को बरामद करने की बात कही। ग्रामीण एसपी ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि पुलिस कौशिक को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply