Home > Crime > Jamshesdpur: मानगो में जमीन कारोबारी व पुलिस कर्मी के हत्यारोपी शेख अरशद के घर की पुलिस ने की कुर्की+ वीडियो

Jamshesdpur: मानगो में जमीन कारोबारी व पुलिस कर्मी के हत्यारोपी शेख अरशद के घर की पुलिस ने की कुर्की+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास साहा आकाश के सामने जमीन कारोबारी सज्जाद उर्फ टांडा और मानगो थाने के पुलिस कर्मी रामदेव महतो की हत्या के आरोपी शेख अरशद के घर की पुलिस ने कुर्की की है। बुधवार की सुबह मानगो और आजाद नगर थाना की पुलिस ने शेख असद के चेपा पुल स्थित स्काई टच अपार्टमेंट पहुंची। बताते हैं कि शेख अरशद के घर पर कोई नहीं था। दरवाजा बंद था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया और फिर एक-एक समान की कुर्की और जब्ती की गई। पुलिस ने शेख अरशद के घर का दरवाजा तोड़ा और सारा सामान अपने साथ ले गई। दरवाजे को भी उखाड़ लिया। फर्श पर लगे टाइल्स को भी तोड़ा गया और फ्रिज व टीवी समेत पंखा व सारा सामान पुलिस ले गई है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही हत्यारोपी कादिर और जमशेद के घर की भी कुर्की की जाएगी। गौरतलब है कि इस मामले में कपाली के रहने वाले मोइन अंसारी ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जबकि, घटना के मुख्य साजिशकर्ता हत्यारोपी राजू चौड़ा को आरपीएफ ने बंगाल के हल्दिया से गिरफ्तार किया है। इस मामले का एक अन्य हत्यारोपी आदित्यपुर निवासी संजय सरकार घटनास्थल से ही गिरफ्तार हुआ था। पुलिस इस मामले के अन्य हत्यारोपी जमशेद और कादिर के घर की कुर्की बाद में करेगी।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply