Home > Crime > Jamshedpur Murder : गोविंदपुर के शंभू हत्याकांड का हुआ खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Murder : गोविंदपुर के शंभू हत्याकांड का हुआ खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : ( Jamshedpur Murder) गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर गरुड़बासा में 17 मार्च को हुए शंभू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले तुषार कर्मकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तुषार के पास से हत्या में प्रयुक्त खोखा बरामद किया है। यह खोखा हत्यारोपी ने मनपीटा साईं मंदिर के पास छिपा दिया था।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Traffic Checking : मानगो में बिना हेलमेट जा रहे थे स्कूटी सवार, रोकने पर ट्रैफिक पुलिस से की हाथापाई

पुलिस हत्या में प्रयुक्त पिस्टल पहले ही घटनास्थल के पीछे गली से पिस्टल के साथ ही एक कारतूस व मैगजीन बरामद कर ली थी। यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल में अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शुक्रवार को दी है। (Jamshedpur Murder)

इसे भी पढ़ें – Martyrdom Of Imam Ali : इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत पर साकची में हुई मजलिस, नौहा भी पढ़ा गया

Jamshedpur Murder: सरायकेला का रहने वाला था शंभू 


गौरतलब है कि शंभू लोहार मूल रूप से सरायकेला खरसावां के पहाड़पुर का रहने वाला था। गोविंदपुर के प्रकाशनगर में शंभू लोहार अपने एक रिश्तेदार बलराम कर्मकार के निर्माणाधीन मकान में सो रहा था। रात को तुषार कर्मचार इस घर में घुस गया और शंभू लोहार को गोली मार दी। शंभू लोहार के सीने में गोली लगी थी। उसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद 18 मार्च को इस घटना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले तुषार कर्मकार को खैरबनी फुटबाल ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तुषार कर्मकार प्रकाश नगर का ही रहने वाला है। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वालों की टीम में गोविंदपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार और बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

 

You may also like
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Gamharia Police Station Case : गम्हरिया थाने में महिला से कथित दुष्कर्म का आरोप, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च

Leave a Reply