Home > Jamshedpur > Martyrdom Of Imam Ali : इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत पर साकची में हुई मजलिस, नौहा भी पढ़ा गया

Martyrdom Of Imam Ali : इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत पर साकची में हुई मजलिस, नौहा भी पढ़ा गया

जमशेदपुर : पैगंबर अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम के भाई और अल्लाह के खलीफा इमाम अली अलैहिस्सलाम की शहादत (Martyrdom Of Imam Ali) के मौके पर साकची में मजलिस का आयोजन किया गया। यह मजलिस हुसैनी मिशन की तरफ से आयोजित की गई। मजलिस को जमा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना ज़की हैदर ने खिताब किया। (Martyrdom Of Imam Ali)

इसे भी पढ़ें – मानगो के ज़ाकिर नगर स्थित इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में मनाया गया रसूले अकरम व इमाम हसन का गम

Martyrdom Of Imam Ali : 19 रमजान को हुआ था इमाम पर हमला

Martyrdom Of Imam Ali: साकची में निकले इमाम अली अलैहिस्सलाम के शबीह ए ताबूत

Martyrdom Of Imam Ali: साकची में निकले इमाम अली अलैहिस्सलाम के शबीह ए ताबूत

इस मजलिस में उन्होंने इमाम अली अलैहिस्सलाम का जिक्र किया और बताया कि इमाम अली अलैहिस्सलाम का इस्लाम में काफी बुलंद मर्तबा है। वह पहले इमाम हैं।‌ बताया कि दावत-ए- ज़ुलअशीरा में पैगंबर ए अकरम ने ऐलान किया कि जो भी उनकी मदद करेगा वह उनका वजीर और वसी होगा। इस पर हजरत अलैहिस्सलाम ने मदद का वादा किया। तब रसूल इस्लाम ने कहा कि ऐ अली तुम मेरे वजीर हो।

इसे भी पढ़ें-https://en.m.wikipedia.org/wiki/Ali

मौलाना ज़की हैदर ने पढ़ा कि 19 रमजान की सुबह हजरत अलैहिस्सलाम सुबह की नमाज में मस्जिद गए थे। वहां इब्ने मुलजिम ने उनके सर पर ज़हर से बुझाई गई तलवार से वार किया। 21 रमजान को इमाम अलैहिस्सलाम शहीद हो गए। मजलिस के बाद नौहाखानी और सीनाजनी हुई। इनाम अब्बास, रेहान, प्रोफेसर आले अली, सगीर आदि ने नौहा खानी की।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply