Home > Crime > जमशेदपुर में 3.71 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, डेढ़ लाख की खेप बरामद+VDO

जमशेदपुर में 3.71 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, डेढ़ लाख की खेप बरामद+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : शहर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद (Jamshedpur Marijuana Recovery) किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारिडीह इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बारिडीह गोलचक्कर पहुंचकर घेराबंदी की।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने ठुकराया 45 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव, स्थायी समझौते के लिए रखीं शर्तें

पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 3 किलो 71 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें – ट्रेनों की लेट-लतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर जदयू का प्रदर्शन, मालगाड़ियों को रोकने की चेतावनी+VDO

गिरफ्तार आरोपी (Jamshedpur Marijuana Recovery) की पहचान पिंकू कर्मकार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पंजाब के अमृतसर में भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
गणेश सिंह गिरोह के सदस्य की हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ दो शूटर गिरफ्तार+VDO
Jamshedpur Crime: निखार सबलोक हत्याकांड में गैंगवार के बीच सफेदपोश कनेक्शन से सियासी गलियारे में हड़कंप+VDO
Jamshedpur Nikhar Murder: दुमका जेल से रची गई निखार सबलोक की हत्या की साजिश, मास्टरमाइंड और शूटर समेत 6 गिरफ्तार

Leave a Reply