Home > World > ईरान ने ठुकराया 45 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव, स्थायी समझौते के लिए रखीं शर्तें

ईरान ने ठुकराया 45 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव, स्थायी समझौते के लिए रखीं शर्तें

News Bee : पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान ने युद्धविराम को लेकर अपना स्पष्ट और कड़ा रुख (Iran America War) सामने रखा है। पाकिस्तान के जरिए दिए गए संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 दिनों के अस्थायी सीजफायर प्रस्ताव को ईरान (Iran America War) ने सिरे से खारिज कर दिया है।

ईरान ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी अस्थायी युद्धविराम के पक्ष में नहीं है, बल्कि एक स्थायी और व्यापक समाधान चाहता है। इसी के तहत उसने कई महत्वपूर्ण शर्तें रखी हैं।

ईरान की मांग है कि पूरे मध्य पूर्व में, खासकर लेबनान और गाजा में स्थायी रूप से युद्ध समाप्त करने की ठोस गारंटी दी जाए। इसके अलावा, उसने फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को हटाने की भी शर्त रखी है।

रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर अपने नियंत्रण को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर टोल वसूली का अधिकार भी ईरान की प्रमुख मांगों में शामिल है।

इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत, विभिन्न डिवीजनों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना

इसके साथ ही ईरान ने अपने ऊपर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने की बात दोहराई है। परमाणु मुद्दे पर उसने परमाणु अप्रसार संधि के तहत शांतिपूर्ण यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार को मान्यता देने की मांग रखी है। युद्ध के दौरान हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग भी ईरान ने उठाई है। कुल मिलाकर, ईरान का रुख साफ संकेत देता है कि वह किसी अस्थायी समाधान के बजाय दीर्घकालिक और ठोस समझौते की दिशा में ही आगे बढ़ना चाहता है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply