Jamshedpur (Jharkhand) : शहर के कदमा थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता (Kadma Bike Thief ) हाथ लगी है। कदमा-सोनारी लिंक रोड स्थित गोलचक्कर के पास नियमित वाहन जांच के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी (Kadma Bike Thief ) की पहचान कदमा भाटिया बस्ती रोड नंबर 25 निवासी सोनू करुवा उर्फ लोलो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान वह एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। जब उससे वाहन के कागजात मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
इसे भी पढ़ें – ईरान ने ठुकराया 45 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव, स्थायी समझौते के लिए रखीं शर्तें
जांच में खुलासा हुआ कि मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और उसके दस्तावेज भी जाली थे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
इसे भी पढ़ें – ट्रेनों की लेट-लतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर जदयू का प्रदर्शन, मालगाड़ियों को रोकने की चेतावनी+VDO
इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। डीएसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।




