Jamshedpur (Jharkhand) : अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर Tanishq के वेडिंग ज्वेलरी ब्रांड Rivaah by Tanishq ने अपना नया ब्राइडल कलेक्शन ‘मैथिली’ लॉन्च (Jamshedpur Buisness) किया है। यह खास कलेक्शन मिथिला की समृद्ध परंपरा और मधुबनी कला की खूबसूरती से प्रेरित है, जिसमें पारंपरिक डिज़ाइन को आधुनिक अंदाज (Jamshedpur Buisness) में पेश किया गया है।
इस कलेक्शन में कमल, मोर और मछली जैसे पारंपरिक प्रतीकों को बारीकी से सोने के आभूषणों में उकेरा गया है। 18 कैरेट सोने से तैयार इन गहनों में फिलीग्री और रवा कारीगरी का शानदार मेल देखने को मिलता है। इसमें चोकर, हार, झुमके, नथिया जैसे ब्राइडल ज्वेलरी के सभी प्रमुख विकल्प शामिल हैं, जो दुल्हन के संपूर्ण श्रृंगार को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।

Jamshedpur Tanishq
कलेक्शन की एक खास आकर्षण ‘मॉड्यूलर मांग टीका’ है, जिसे अलग-अलग तरीकों से पहना जा सकता है। वहीं पारंपरिक ‘चूड़ामणि’ को आधुनिक रूप देकर पेंडेंट के तौर पर भी इस्तेमाल करने लायक बनाया गया है, जो आज की दुल्हनों की जरूरतों के अनुरूप है।
इस कलेक्शन का चेहरा अभिनेत्री Akshara Singh हैं, जिन्होंने इसकी सांस्कृतिक गहराई और आधुनिक महिला के आत्मविश्वास को खूबसूरती से दर्शाया है।
लॉन्च के मौके पर Titan Company Limited के आरबीएच ईस्ट, शाह गौरव कृष्ण ने कहा कि बिहार और झारखंड की महिलाएं अपनी परंपराओं को गर्व से संजोती हैं और ‘मैथिली’ कलेक्शन उसी भावना का उत्सव है।
वहीं अक्षरा सिंह ने कहा कि इस अभियान से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह कलेक्शन ‘मैथिली’ महिला की पहचान, शक्ति और शालीनता को दर्शाता है।
इसे भी पढ़ें – कदमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद +VDO
डिजाइन हेड गरिमा माहेश्वरी ने बताया कि इस कलेक्शन को तैयार करने में मिथिला की पारंपरिक कला और कारीगरों से प्रेरणा ली गई है, जिसे आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन में ढाला गया है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में 3.71 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, डेढ़ लाख की खेप बरामद+VDO
अक्षय तृतीया के अवसर पर कंपनी ने 10 अप्रैल से विशेष ऑफर की भी घोषणा की है। इसके तहत हर खरीदारी पर ग्राहकों को एक सोने का सिक्का मुफ्त मिलेगा। साथ ही डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत तक की छूट और पुराने सोने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू का लाभ भी दिया जाएगा।




