Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जितेंद्र की रैली में लगे नारों से गूंजता रहा जमशेदपुर, पारडीह काली मंदिर में पूजा-अर्चना से शुरू हुई बाइक रैली लगभग सात घंटे चली

Jamshedpur: जितेंद्र की रैली में लगे नारों से गूंजता रहा जमशेदपुर, पारडीह काली मंदिर में पूजा-अर्चना से शुरू हुई बाइक रैली लगभग सात घंटे चली

जमशेदपुर : जमशेदपुर संसदीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को पूरे शहर में बाइक रैली निकाली। सुबह लगभग 10 बजे पारडीह काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जितेंद्र सिंह ने रैली की शुरुआत की। लगभग 200 बाइकों के काफिले के साथ जितेंद्र सिंह पायल सिनेमा रोड से पारडीह काली मंदिर से मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां भी उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मुख्य पुजारी से जीत का आर्शीवाद लिया। सबसे आगे बैनर, पोस्टर व झंडो से पटा प्रचार वाहन चल रहा था। इसके पीछे जितेंद्र सिंह अपनी गाड़ी में छत खोलकर चल रहे थे। रास्ते भर वे लोगों का अभिवादन कर रहे थे और जीत का आशीर्वाद मांग रहे थे। साथ ही बीच-बीच में जगह-जगह रुक रुक कर लोगों को अपने घोषणा पत्र व अपने चुनावी एजेंडे भी बता रहे थे। जितेंद्र सिंह के वाहन के पीछे झंडों से सजी लगभग 200 बाइकें चल रही थीं। काफिले में सबसे पीछे प्रचार वाहन चल रहा था।
मानगो से बड़ा हनुमान मंदिर मानगो से डिमना रोड होते हुए आरवीएस स्कूल के सामने स्थित मैदान में पहुंचे। यहां स्थित मंदिर में भी उन्होंने भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना की। फिर रैली मानगो चौक पहुंची। यहां से भुइयांडीह चौक, लिटटी चौक, एग्रिको, बारीडीह, संडे मार्केट, टेल्को, नीलडीह, मनीफीट, जेम्को, लक्ष्मीनगर, बर्मामाइंस, रेलवे स्टेशन चौक, जुगसलाई बाजार होते हुए रैली बिष्टुपुर पहुंची। यहां समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ जितेंद्र सिंह ने भोजन किया। इसके बाद रैली कदमा, सोनारी होते हुए रैली साकची होते मानगो स्थित जितेंद्र सिंह के मुख्य चुनाव कार्यालय आकर समाप्त हुई। रैली में जितेंद्र के साथ अशोक सिंह, बी श्रीनिवास, शम्भु सिंह, रितेश, मुकेश झा, चंदन कुमार, विकास साहू, मुकेश अम्बानी, गुड्डू सिंह, उमाशंकर सिंह, रामनाराय शर्मा, अजय यादव, मंसूर आलम, अश्वनी चौबे, उमेश तिवारी, अमीन खान, हरदीप सिंह व सुमित तिवारी सहित लगभग 200 बाइक सवार शामिल थे।

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती

Leave a Reply