Home > Jamshedpur > Jamshedpur : भाजपा ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, लोगों को मोदी सरकार और सांसद बिद्युत महतो की उपलब्धि पर किया जागरूक

Jamshedpur : भाजपा ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, लोगों को मोदी सरकार और सांसद बिद्युत महतो की उपलब्धि पर किया जागरूक

जमशेदपुर : सांसद सह भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में भाजपा ने जमशेदपुर के दर्जनों मंडलों में जनसंपर्क अभियान चलाया। बुधवार को चले इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ता, गोलमुरी, साकची पश्चिम, कदमा, बिस्टुपुर, बागबेड़ा, सोनारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर, परसुडीह, घाघीडीह, जुगसलाई समेत अन्य मंडल क्षेत्रों में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा के विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडल अधीन क्षेत्रों में पदयात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और सांसद विद्युत वरण महतो के कार्यों एवं उपलब्धियों पर लोगों को जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा, महिलाओं, छात्राओं, दुकानदारों, मजदूरों के साथ समाज के अन्य वर्गों से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में समर्थन देने और विद्युत वरण महतो को आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा जिंदाबाद,’ ‘नरेंद्र मोदी एवं विद्युत वरण महतो जिंदाबाद’ के साथ ‘अबकी बार चार सौ पार’ का नारा लगाया। लोगों में केंद्र की मोदी सरकार और विद्युत वरण महतो की उपलब्धियों के पत्रक बांटे। लोगों से 25 मई को ईवीएम क्रमांक 2 पर बटन दबाकर विद्युत वरण महतो को विजयी बनाने का आग्रह किया। इस दौरान अजय सिंह, बजरंगी पांडेय, राजेश सिंह, संजय तिवारी, संजय सिंह, प्रशांत पोद्दार, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, त्रिदेव चट्टराज, संदीप शर्मा बौबी, हन्नु जैन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply