Home > Crime > सरायकेला में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार समेत तीन माओवादी गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद

सरायकेला में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार समेत तीन माओवादी गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार समेत तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार (Seraikela Naxal Arresting) किया है। संयुक्त अभियान के दौरान अत्याधुनिक हथियार, भारी मात्रा में कारतूस और विस्फोटक सामग्री भी बरामद (Seraikela Naxal Arresting) की गई है।

सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चांडिल थाना क्षेत्र के उदयपुर (टीलाडीह) गांव में माओवादी किसी बड़ी हिंसक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, 203 कोबरा बटालियन और एसएसबी की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया।

अभियान के पहले चरण में सुरक्षा बलों ने रवि सिंह सरदार को एक लोडेड AKM-47 रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में दूसरा अभियान चलाया, जहां से पश्चिम बंगाल-झारखंड-ओडिशा रीजनल कमेटी के सक्रिय सदस्य मदन महतो और रवि सिंह सरदार की पत्नी मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया को भी गिरफ्तार कर लिया।

भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर दलमा पहाड़ और आसपास के ठिकानों से पुलिस ने कई अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। बरामद सामान में एक लोडेड AKM-47 रायफल, दो मैगजीन, एक इंसास रायफल, एक 9 एमएम पिस्टल, 500 से अधिक जिंदा कारतूस, कोडेक्स वायर, मोटोरोला वॉकी-टॉकी, पुलिस बेल्ट, टॉर्च, छाता और एक पल्सर मोटरसाइकिल शामिल हैं।

कई बड़ी वारदातों में रहे हैं शामिल

203 कोबरा बटालियन के कमांडेंट पवन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी लंबे समय से कोल्हान, सारंडा और सिंहभूम क्षेत्र में सक्रिय थे। उन पर सुरक्षा बलों पर हमले, कुकड़ू में पुलिसकर्मियों की हत्या कर हथियार लूटने, आईईडी विस्फोट करने और ग्रामीणों की हत्या जैसी कई गंभीर घटनाओं में शामिल रहने के आरोप हैं।

Read also – टंडवा मोब लिंचिंग: पीड़ित परिवार से मिले झामुमो नेता सरफराज हुसैन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग+VDO

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। इनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी लगातार चलाया जा रहा है।

You may also like
Jamshedpur DGP Meeting: जमशेदपुर में संगठित अपराध पर पुलिस की बड़ी समीक्षा, DGP ने कैनरा बैंक डकैती और बिंदल मॉल फायरिंग पर दिए निर्देश
Jamshedpur Education : संत जेवियर्स स्कूल खासमहल में विज्ञान प्रदर्शनी, नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल से दिखाई अपनी प्रतिभा
Bagbera Ganja Smuggling : बागबेड़ा में गांजा तस्करी का खुलासा, 1.428 किलो गांजा और देसी कट्टा के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्ता + VDO र
Tata Motors Retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह

Leave a Reply