Home > Crime > निखार सबलोक हत्याकांड: पूछताछ के दौरान अशोक सिंह राघव की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में भर्ती

निखार सबलोक हत्याकांड: पूछताछ के दौरान अशोक सिंह राघव की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में भर्ती

Jamshedpur (Jharkhand) : युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस पूछताछ के दायरे में आए सोनारी निवासी अशोक सिंह राघव की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, निखार सबलोक हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस पिछले करीब चार दिनों से अशोक सिंह राघव से पूछताछ कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक, उसे चांडिल थाना में रखकर पूछताछ की जा रही थी।

शनिवार सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि उसे खून की उलटी होने लगी थी। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे पहले एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया।

इसके बाद अशोक सिंह राघव को टीएमएच में भर्ती कराया गया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसकी जांच और इलाज चल रहा है।

पुलिस ने नहीं दिया आधिकारिक बयान

अशोक सिंह राघव की तबीयत बिगड़ने और उसे अस्पताल में भर्ती कराए जाने को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस लगातार संदिग्धों और पूछताछ के दायरे में आए लोगों से जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें – देवघर में इंटीरियो बाय गोदरेज का पहला एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू, झारखंड में 8 और आउटलेट खोलने की तैयारी

अशोक सिंह राघव की तबीयत बिगड़ने की घटना के बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ में रक्षा सूत्र का अनूठा पल, अधिवक्ता दीपा सिंह ने पांचवीं बार अक्षय कुमार झा को बांधी राखी
टेल्को में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद
देवघर में इंटीरियो बाय गोदरेज का पहला एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू, झारखंड में 8 और आउटलेट खोलने की तैयारी
Jamshedpur News: सरयू राय ने पूछा- शिक्षा पर खर्च हो रहे पैसे का मिल रहा है परिणाम? 6 सितंबर के सेमिनार में उठेंगे कई बड़े सवाल

Leave a Reply