Home > Crime > जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, साकची पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; लूटा गया चैन और बाइक बरामद+VDO

जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, साकची पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; लूटा गया चैन और बाइक बरामद+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : साकची थाना क्षेत्र में महिला से हुई चेन स्नैचिंग (Jamshedpur Chain Snatching) की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल गोप उर्फ बल्ले और आमिर सरफराज के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से छीना गया सिटी गोल्ड का चैन तथा घटना में इस्तेमाल की गई हीरो मोटरसाइकिल (JH05CV-6640) भी बरामद (Jamshedpur Chain Snatching) कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की रात जुबली पार्क रोड स्थित रौनक फूड कॉर्नर के सामने चंदना दास नामक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली थी। पीड़िता की शिकायत पर 1 अगस्त 2026 को साकची थाना में कांड संख्या-58/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व और डीएसपी सिटी की निगरानी में विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने राहुल गोप के कब्जे से छीना गया चैन और आमीर सरफराज के घर से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राहुल गोप उर्फ बल्ले के खिलाफ सीतारामडेरा, गोलमुरी, आजादनगर और एमजीएम थाना में हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं आमीर सरफराज के खिलाफ साकची और सोनारी थाना में लूट के मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें – सरायकेला में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार समेत तीन माओवादी गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

You may also like
Ranchi News : रांची में सड़क खुदाई के बाद गड्ढे भरना होगा अनिवार्य, GAIL को गुणवत्ता और सुरक्षा की ताकीद
Birsanagar SHO Suspended : काम में लापरवाही के आरोप में बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित, SSP ने की कार्रवाई
Jamshedpur DGP Meeting: जमशेदपुर में संगठित अपराध पर पुलिस की बड़ी समीक्षा, DGP ने कैनरा बैंक डकैती और बिंदल मॉल फायरिंग पर दिए निर्देश
Jamshedpur GST Scam : 734 करोड़ के GST घोटाले में बबलू जायसवाल और बेटे राज गिरफ्तार, MGM में मेडिकल के दौरान हंगामा+VDO

Leave a Reply