Home > World > ईरान ने अमेरिका का अत्याधुनिक F-35 फाइटर जेट मार गिराया, IRGC ने जारी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें, पायलट भी पकड़ा गया

ईरान ने अमेरिका का अत्याधुनिक F-35 फाइटर जेट मार गिराया, IRGC ने जारी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें, पायलट भी पकड़ा गया

Iran America War

News Bee: ईरान ने शुक्रवार को एक और अमेरिकी अत्याधुनिक एफ 35 जेट ( Iran America War) मार गिराया है। इसे मध्य ईरान के आसमान में मार गिराया गया है।

Islamic Revolution Guards Corps (IRGC) ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स के आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी F-35 Lightning II लड़ाकू विमान को निशाना बनाकर नष्ट (Iran America War) कर दिया।

IRGC के मुताबिक, यह पिछले 12 घंटों में गिराया गया दूसरा फाइटर जेट है। ईरानी सेना का कहना है कि विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया और उसके पायलट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, ईरानी मीडिया की तरफ से बताया गया है कि पायलट को पकड़ लिया गया है।

इसे भी पढ़ें – साकची में शुरू हुई ‘दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी’, 30 हजार किताबों की कैपेसिटी के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध+VDO

IRGC की इंटेलिजेंस यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें गिराए गए विमान की सीट दिखाई दे रही है। इसके साथ ही अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा गया कि वह अपनी असफलताओं को अलग-अलग शब्दों में पेश कर रहा है।

इस बीच, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिकी सेना ने पायलट को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और C-130 विमान का इस्तेमाल किया गया, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें – क्या है पश्चिम एशिया की जंग का रुख, कब तक चलेगा युद्ध

ईरान का यह भी कहना है कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को सुप्रीम लीडर सैयद अली खामेनेई को शहीद करने के बाद बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इसके जवाब में ईरानी सेना ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के सैनिक अड्डों और इसराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। खाड़ी देशों में मौजूद सभी अमेरिकी अड्डों को नष्ट कर दिया गया है। अमेरिकी अधिकारी और सैनिक खाड़ी देशों में होटलों में छिप गए हैं।

You may also like
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
एससीओ बैठक के दौरान ईरान और बेलारूस के विदेश मंत्रियों की अहम वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर किए तीन बड़े हमले, मिसाइल और ड्रोन से की कार्रवाई

Leave a Reply