Home > World > ईरानी मिसाइल हमलों से अमेरिका-सऊदी की चिंता बढ़ी, पैट्रियट इंटरसेप्टर का भंडार तेजी से घटा

ईरानी मिसाइल हमलों से अमेरिका-सऊदी की चिंता बढ़ी, पैट्रियट इंटरसेप्टर का भंडार तेजी से घटा

Washington : ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका और उसके अरब सहयोगियों के लिए पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर चिंता बढ़ती (Iran America War) दिखाई दे रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के दौरान अमेरिका और क्षेत्रीय सहयोगियों के पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों के भंडार में भारी (Iran America  War) कमी आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने युद्ध के शुरुआती 38 दिनों के दौरान अपने करीब 2,800 PAC-3 इंटरसेप्टर मिसाइलों में से लगभग 86 प्रतिशत का इस्तेमाल किया। अप्रैल तक उसके पास करीब 400 इंटरसेप्टर मिसाइलें ही बची थीं।

वहीं, अमेरिका ने फरवरी से जुलाई के बीच अपने पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइल भंडार का लगभग 65 प्रतिशत इस्तेमाल (Iran America War) किया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस अवधि के बाद अमेरिका के पास 850 से कम इंटरसेप्टर मिसाइलें शेष थीं।

अमेरिका के अन्य क्षेत्रीय सहयोगी देशों को भी इंटरसेप्टर मिसाइलों के घटते भंडार की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इससे लंबे समय तक चलने वाले मिसाइल संघर्ष की स्थिति में क्षेत्रीय वायु रक्षा क्षमता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को रोकने के लिए कई बार एक से अधिक पैट्रियट इंटरसेप्टर दागने पड़ते हैं। कुछ आकलनों में एक मिसाइल के खिलाफ कम से कम तीन इंटरसेप्टर की आवश्यकता का उल्लेख किया गया है।

इसे भी पढ़ें – iranIran America War: ईरान के हमलों से यूएई की एल्युमीनियम कंपनी तबाह, इराक-इसराइल में भी बढ़ी हलचल

हालांकि, इंटरसेप्टर मिसाइलों की वास्तविक संख्या, उपयोग दर और मौजूदा भंडार से जुड़े आंकड़ों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना महत्वपूर्ण है। ऐसे आंकड़े युद्ध की परिस्थितियों में तेजी से बदल सकते हैं।

You may also like
UN में ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन का दोहरा मापदंड पर हमला, बोले- ‘परमाणु बम इजरायल के पास, निरीक्षक ईरान में’
होर्मुज जलडमरूमध्य में टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘ट्रेंड’ पर हमला, आग लगने के बाद रोका गया
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जयपुर की BRICS बैठक में ईरान ने आर्थिक और वित्तीय सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर

Leave a Reply