Home > Education > करीम सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से गांधी जयंती पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

करीम सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से गांधी जयंती पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सोमवार को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक रैली निकाली गई। यह रैली एनएसएस की जमशेदपुर इकाई की तरफ से निकली गई। रैली का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आले अली ने किया। इसके अलावा सामन्वयक साजिद परवेज, गौरव राय, मानव घोष, रोहित कर आदि भी मौजूद थे। रैली में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने लोगों में जागरूकता फैलाने वाले पोस्टर लहराए और नारे लगाकर लोगों को हिंसा त्याग कर अहिंसा के मार्ग को अपनाने के प्रति जागरूक किया।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

Leave a Reply