जमशेदपुर : कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने मानगो के जवाहर नगर में सोमवार को गांधी जयंती मनाई। इस मौके पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गोष्ठी हुई। इसमें बोलते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी के साथ प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। दोनों की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए चंपारण आंदोलन और नमक आंदोलन को भी याद किया गया। कांग्रेस की जिला महासचिव निगार सुल्ताना ने लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरू, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद जुबेर मलिक, महताब अंसारी, नूर आलम, जैनुल कमर, विमला देवी, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद फारूक अंसारी, अली इमाम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद शमसी, मोहम्मद मकसूद, मोहम्मद असर, मोहम्मद राशिद, शमशेर आलम, मोहम्मद नूरुजमा, मोहम्मद मोईन, राशिद इकबाल, राजाराम पंडित, शशि कुमार आदि मौजूद थे।
"District Vice President of Congress organized a seminar on Gandhi Jayanti in Jawahar Nagar Road No. 14 of Mango, garlanded"मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने गांधी जयंती पर आयोजित की गोष्ठी, In Jamshedpur Jharkhand, jamshedpur, Jamshedpur Jharkhand, JAMSHEDPUR news, Jamshesdpur News, Jharkhand, Jharkhand News, News Bee news, जमशेदपुर न्यूज़




