Home > Health > गांधी जयंती पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने किया भोजन का वितरण, 530 लोगों के बीच बांटा गया फल और खाना

गांधी जयंती पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने किया भोजन का वितरण, 530 लोगों के बीच बांटा गया फल और खाना

जमशेदपुर : गांधी जयंती के मौके पर सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने एमजीएम अस्पताल में सोमवार को भोजन और फल का वितरण किया। 530 लोगों को भोजन और फल बांटा गया। यहां मौजूद अटेंडर मरीज के अभिभावक, गरीब और असहाय के बीच यह भोजन वितरण किया गया। भोजन वितरण हारून रशीद और उनके बेटे हारिस के सहयोग से किया गया। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के मुख्तार आलम खान ने बताया कि गांधी जयंती पर यह शपथ भी ली गई है कि स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती पर असहाय की सेवा की जाएगी। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अभिभावक सैयद आसिफ अख्तर के अलावा अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, मोइनुद्दीन अंसारी, शाहिद परवेज, अय्यूब अली आदि मौजूद थे।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply