Home > Jamshedpur > Ghatshila By-Election: जादूगोड़ा में कांग्रेस की शक्ति-प्रदर्शन पदयात्रा, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के लिए मांगा समर्थन

Ghatshila By-Election: जादूगोड़ा में कांग्रेस की शक्ति-प्रदर्शन पदयात्रा, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के लिए मांगा समर्थन

Jamshedpur ( Jharkhand ) : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (Ghatshila By-Election) में इंडिया गठबंधन ने रविवार को जादूगोड़ा में शक्ति-प्रदर्शन किया। कांग्रेस की ओर से आयोजित इस पदयात्रा का नेतृत्व राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, झामुमो समर्थक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरा इलाका “सोमेश चंद्र सोरेन जीतेंगे” जैसे नारों से गूंज उठा।

(Ghatshila By-Election) में पदयात्रा के बाद आयोजित जनसभा में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों से झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा— “रामदास सोरेन ने घाटशिला क्षेत्र में विकास की बुनियाद मजबूत की थी। कई योजनाएं अधूरी हैं। इस बार जनता सोमेश चंद्र सोरेन को आशीर्वाद देगी ताकि रामदास दा के सपने पूरे हो सकें।”

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में चोरी की वारदातें बढ़ीं: बिरसानगर से गोलमुरी तक चोरों का आतंक, पुलिस की बड़ी परीक्षा

उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन सरकार ने झारखंड में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता दी है, और जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है क्योंकि सरकार ने जमीनी स्तर पर काम किया है।

पदयात्रा के दौरान मंच पर कई प्रमुख नेता मौजूद रहे—प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह समेत अनेक पदाधिकारी और कांग्रेसी शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने उपचुनाव में भारी समर्थन देने का भरोसा दिलाया और सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में नारेबाजी की।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी

Leave a Reply