Home > Jamshedpur > Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण

Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष दत्तक ग्रहण संस्था, सोनारी में रह रहे एक अनाथ बच्चे को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नया परिवार मिल गया। उपायुक्त राजीव रंजन के माध्यम से बच्चे को दत्तक परिवार को सौंपा (Jamshedpur News) गया। इसके साथ ही जिले में अनाथ बच्चों को पारिवारिक संरक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है।

प्रशासन के अनुसार, बच्चे को गोद देने से पहले दत्तक ग्रहण से जुड़ी सभी निर्धारित औपचारिकताएं और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। दत्तक परिवार रांची का रहने वाला है। परिवार ने अपनी पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध किया है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने परिवार की पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की (Jamshedpur News) है।

जिला प्रशासन की ओर से अनाथ और देखरेख की जरूरत वाले बच्चों की सुरक्षा, उचित देखभाल और समुचित विकास पर ध्यान दिया जाता है। बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए उनके संरक्षण और पुनर्वास के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य किया जाता है।

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 से अब तक पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल सात अनाथ बच्चों को दत्तक परिवारों के सुपुर्द किया जा चुका है। दत्तक ग्रहण की यह प्रक्रिया बच्चों को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराने के साथ उनके बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Cyclone : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 28 से 30 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश के आसार + VDO

You may also like
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Ranchi News: रांची में छठ घाटों पर रहेगी NDRF और गोताखोरों की तैनाती, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई+VDO
Jharkhand Cyclone : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 28 से 30 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश के आसार + VDO
Jamshedpur Diwali Trade Fair: सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर के पोस्टर का विमोचन, 26 अक्टूबर से होगा आयोजन

Leave a Reply