Home > Crime > कदमा में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, युवक और उसके माता-पिता पर एफआईआर दर्ज

कदमा में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, युवक और उसके माता-पिता पर एफआईआर दर्ज

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण ( Kadma Crime) करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक निशांत कुमार, उसकी मां रूपा देवी और पिता मनोज कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक, उसकी पहचान निशांत से 7 मार्च 2025 को हुई थी। बातचीत बढ़ने पर युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा और इसी भरोसे पर रिश्ते में नज़दीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि शादी का वादा बार-बार करने के बाद भी युवक टालमटोल करता रहा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में चोरी की वारदातें बढ़ीं: बिरसानगर से गोलमुरी तक चोरों का आतंक, पुलिस की बड़ी परीक्षा

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध 20 अगस्त 2025 तक चलते रहे। युवती के शादी का दबाव डालने पर दोनों के बीच विवाद (Kadma Crime) हुआ और युवक ने साफ इंकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक के माता-पिता को भी यह सब पता था और उन्होंने भी शादी न करने का दबाव बनाया। इसके बाद पीड़िता ने तीनों को नामजद कर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

You may also like
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश
जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, तड़ीपार अपराधी खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत 10 गिरफ्तार, हथियार बरामद+VDO
जमशेदपुर में दुकानदार से चापड़ दिखाकर रंगदारी की मांग, विरोध के बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
जमशेदपुर में दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

Leave a Reply