Home > Crime > घरेलू झगड़े में पटमदा में युवक ने खा लिया जहर, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

घरेलू झगड़े में पटमदा में युवक ने खा लिया जहर, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घरेलू झगड़े में पटमदा के एक युवक ने रविवार को जहर खा लिया है। युवक का नाम श्रवण सिंह है। परिजनों को जब श्रवण के जहर खाने की जानकारी हुई तो उन्होंने फौरन श्रवण सिंह को पटमदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जमशेदपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन श्रवण सिंह को लेकर एंबुलेंस से जमशेदपुर आए। यहां साकची के एमजीएम अस्पताल में श्रवण को भर्ती किया गया है। इमरजेंसी में श्रवण का इलाज चल रहा है। श्रवण की बहन भूटनी सिंह ने बताया कि श्रवण बाहर से घर आया तो वह ऐसा लग रहा था जैसे, नशे में हो। पूछने पर बताया कि उसने जहर खा लिया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply