Home > Jamshedpur > जमशेदपुर के परसुडीह में पेयजल की समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य ने सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री का किया गया पुतला दहन

जमशेदपुर के परसुडीह में पेयजल की समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य ने सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री का किया गया पुतला दहन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की स्थिति काफी खराब है। विभाग लोगों की पेयजल की समस्या दूर नहीं कर पा रहा है।

इसे लेकर रविवार को जिला परिषद सदस्य को खुद सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शन करना पड़ा। उनके नेतृत्व में लोगों ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री का पुतला दहन भी किया।

घटना के बारे में जानकारी देते जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मानिक मल्लिक

जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मानिक मल्लिक ने बताया कि इलाके में पाइप लाइन के जरिए पानी सप्लाई का जो प्रोजेक्ट था वह अभी तक अधूरा है। पाइपलाइन जहां-तहां फट गई है। सड़क पर पानी बहता है। कीचड़ की समस्या बनी रहती है। पाइप लाइन कनेक्शन के लिए जिन लोगों की रसीद कट गई है।

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 29 भ्रष्ट इंजीनियरों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी, चलेगा केस

उन्हें अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। हालत काफी खराब हो गई है। जनता परेशान है। स्थानीय जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने कई बार विभाग से पत्राचार किया। लेकिन विभाग के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। इसी को लेकर स्थानीय जनता के साथ जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक सड़क पर उतरीं और प्रदर्शन कर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर का पुतला दहन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या हल नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन होगा।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply