न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा में एक परिवार इलाहाबाद घूमने गया था लेकिन इस दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर से तीन लाख रुपए नकदी समेत कीमती घड़ियां और अन्य सामान पार कर दिए हैं। नकदी समेत कुल 6 लाख रुपए के सामान की चोरी हुई है।

यह घर मोहम्मद वैस का है। मोहम्मद वैस ने बताया कि चोरी गए सामानों में राडो व रोलेक्स की घड़ियां भी शामिल हैं। दो रोलेक्स की घड़ी और एक राडो की घड़ी थी। इसके अलावा आर्टिफिशियल डायमंड की ज्वेलरी भी थी। उन्होंने बताया कि वह घर की चाबी एक परिचित को देख कर गए थे कि घर में पानी वगैरह डाल देना। उन्होंने फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। ताला टूटा पड़ा है। इस पर वह लोग कार के जरिए इलाहाबाद से चलकर सोमवार की शाम रामदास भट्टा पहुंचे तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा पड़ा है और उसमें रखा नगदी व अन्य सामान गायब हैं। चोरों ने ताला तोड़ने के बाद उसी तरह का ताला भी लगा दिया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – मरीज को ऑक्सीजन की जगह भाप लगाने का टेक्नीशियन पर आरोप, परिजनों ने मरीज की मौत के बाद साकची में MGM अस्पताल में किया हंगामा




