Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में दिनदहाड़े डुप्लेक्स में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में दिनदहाड़े डुप्लेक्स में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में सोमवार को एक डुप्लेक्स में चोरी हुई है। यह डुप्लेक्स पीके सिन्हा का है। पीके सिन्हा बेंगलुरु गए हुए हैं। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पीके सिन्हा को दे दी है। बताते हैं कि सोमवार को सुबह लगभग 11:00 बजे कार से चोर आए थे और 3 चोर डुप्लेक्स में घुसे। चोर सारा सामान पार कर ले गए हैं। घटना की जानकारी पड़ोसियों को बाद में हुई। तब सीसीटीवी फुटेज देखा गया। भाजपा नेता विकास सिंह ने पीके सिन्हा को फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दे दी है। पीके सिन्हा जमशेदपुर आएंगे। तब पता चलेगा कि उनके डुप्लेक्स से कितने की और क्या-क्या चीज की चोरी हुई है।


इसे भी पढ़ें- मरीज को ऑक्सीजन की जगह भाप लगाने का टेक्नीशियन पर आरोप, परिजनों ने मरीज की मौत के बाद साकची में MGM अस्पताल में किया हंगामा

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply