Home > Crime > उत्पाद विभाग की टीम ने बहरागोड़ा व घाटशिला इलाके के कई गांव में की छापामारी, अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ दर्ज की FIR, साकची में दी जानकारी

उत्पाद विभाग की टीम ने बहरागोड़ा व घाटशिला इलाके के कई गांव में की छापामारी, अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ दर्ज की FIR, साकची में दी जानकारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजुड़ी शासन गम्हरिया और पीठापूर में छापामारी की है। इसके अलावा घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर और मऊ भंडार में छापामारी की गई है। इन छापामारियों में उत्पाद विभाग ने 31.2 लीटर अवैध बीयर और 9 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह बीयर और विदेशी शराब ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बिक्री हेतु अधिकृत थी। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को साकची में पत्रकारों को बताया की अवैध शराब की बिक्री कर रहे लोग फरार हो गए थे। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनकी तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती में महिला ने डीजल छिड़ककर कर लिया आत्मदाह, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO