Home > Health > साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल के गेट पर एक पास पर अंदर जा रहे थे 5 लोग, होमगार्ड से उलझे, हुआ बवाल

साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल के गेट पर एक पास पर अंदर जा रहे थे 5 लोग, होमगार्ड से उलझे, हुआ बवाल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में एक पास पर 5 लोग अंदर जा रहे थे। होमगार्डों के रोकने पर यह लोग होमगार्ड से उलझ गए और धक्का-मुक्की पर उतर आए। लोगों ने जमकर हंगामा किया। होमगार्ड इनको समझा रहे थे कि एक पास पर एक ही व्यक्ति अंदर जा कर मरीज को देख सकता है। लेकिन यह लोग नहीं मान रहे थे। होमगार्डों ने सभी को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। गौरतलब है कि जब से पास सिस्टम लागू किया गया है। आए दिन लोग होमगार्डों से उलझ रहे हैं और बिना पास के ही अंदर जाने के प्रयास में लगे रहते हैं। कभी बाइक लेकर हॉस्पिटल परिसर में घुसने की कोशिश करते हैं। इसे लेकर वहां हंगामा होता है।

इसे भी पढ़ें- उलीडीह में भू माफिया दो करोड़ रुपए की लागत से बने नाले को तोड़कर बेच रहे सरकारी जमीन, शिकायत पर पुलिस ने रोका काम

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO